Please do Login First

Upma kaise banaye

blog

उपमा 

सॉफ्ट और स्वादिष्ट उपमा 


उपमा 

उपमा एक बहुत ही आसान ,कम समय मे बनने वाला और स्वादिष्ट नास्ता है। उपमा सूजी और सब्जीयो को मिलकर बनता है और इसको बनाने मे तेल भी बहुत कम लगता है इसलिए सुबह के नास्ता के लिए उपमा सही सुझाव है। 
 

तैयारी का समय : ५-६ मिनट 
बनाने का समय : १५ -२०  मिनट 
रेसिपी का प्रकार : नास्ता 

 

बनाने की विधि (Steps)

  • कढ़ाई गरम करे और सूजी को ३-४ मिनट तक सेक ले।       
  • कढ़ाई गरम करे (ध्यान दे की इसमे पानी ना हो) अब उसमे तेल डाल दे। तेल गरम हो जाये तो उसमे चना दाल ,मूंगफली और काजू दाल कर सेक कर निकल ले
  •  तेल मे सरसो डाल दे और सरसो के फूटने का इंतजार करे। 
  • अब इसमे कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और मूंग दाल डाल कर सुनहरा होने तक पकाये। 
  •  कटा हुआ प्याज,नमक और आलू डाल दे और कढ़ाई को ढककर २ से ३ मिनट तक पकाये इससे आलू और प्याज अच्छी तरह से पक जायेगा। 
  • एक कटोरी पानी में एक कटोरी दही ले और कढ़ाई मे डाल दे और धक् कर २ मिनट तक पकाये इससे सब्जियों का स्वाद पानी मे आ जायेगा। 
  • सेकि हुई सूजी को कढ़ाई मे डाल दे और २-३ मिनट तक पकाये। 
  • गैस बंद कर दे और सेकि हुई मूंगफली,काजू और चना दाल को डाल दे और कढ़ाई को ढक कर २ से ३ मिनट के लिए रख दे। 
  • उपमा तैयार है धनिया दाल कर सजाये और परोसे।

आवश्यक सामग्री 

  • सूजी /रवा : १ कटोरी 
  • तेल एक टेबल स्पून 
  • राइ एक टी स्पून 
  • चना दाल १-२ चम्मच 
  • मूंग दाल १-२ चम्मच 
  • मूंगफली १-२ चम्मच 
  • हरी मिर्च २-३ 
  • दही १ कटोरी 
  • नमक स्वादानुसार 
  • काजू 
  • हरा धनिया 

 

अतिरिक्त सुझाव (Additional Notes) 

  • अगर तीखा कहते है तो अलग से लाल मिर्च भी दाल सकते है।  
  • सूजी को सेकते समय ध्यान दे की सूजी लाल न हो जाये। 
  • आप चाहे तो और भी सब्जिया डाल सकते है। 
  • अगर खट्टा नै पसंद है तो दही के जगह पानी दाल सकते है। 



 

>